h n

दलित से दुर्व्यवहार करने वाले युवकों पर प्रकरण दर्ज

तमिलनाडु पुलिस ने मदुरई के सबतुर में तीन युवकों के खिलाफ एक दलित को जाति के आधार पर अपमानित करने के आरोप में अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत प्रकरण दर्ज किया है

tamilमदुरै। तमिलनाडु पुलिस ने मदुरई के सबतुर में तीन युवकों के खिलाफ एक दलित को जाति के आधार पर अपमानित करने के आरोप में अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मंगलरेव गांव के 21 वर्षीय दलित टी. राजापंडी, उस बॉलीवाल टीम के कप्तान थे, जिसने परासक्थी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कूडीसेरी पंचायत द्वारा आयोजित बॉलीवाल प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की। हारने वाली टीम ने इस निर्णय को स्वीकार करने से इंकार कर दिया और विजयी टीम से भिड़ गई। राजापंडी का दावा है कि दूसरी टीम के तीन खिलाडिय़ों-एस. आनंधन, एस. पालपंडी व पी. माथन-ने उनकी जाति के आधार पर उन्हें अपमानित किया। राजापंडी की शिकायत पर सिंधुपड्डी पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच जारी है।

(फारवर्ड प्रेस के मार्च, 2015 अंक में प्रकाशित )


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

पुस्तक समीक्षा : अशराफी आधिपत्य के बरक्स पसमांदा अस्मिता का घोषणापत्र
पसमांदा विमर्श के समकालीन परिदृश्य में यह पुस्तक महज एक सामान्य अकादमिक अध्ययन या आंकड़ों का पुलिंदा नहीं है, बल्कि पसमांदा आंदोलन के ऐतिहासिक...
राष्ट्रीय चेतना के उद्घोषक थे भिखारी ठाकुर : प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव
बीते 9 जुलाई को ऑनलाइन गोष्ठी में प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव ने निष्कर्षतः यह प्रतिपादित किया कि भिखारी ठाकुर समाज को सांस्कृतिक रूप से...
आदिवासी प्रश्न और मुख्यधारा के समाजशास्त्र की सीमाएं (संदर्भ : निर्मल कुमार बोस की पुस्तक ‘ट्राइबल लाइफ़ इन इंडिया’)
आदिवासियों या उनकी आर्थिक व्यवस्था को ‘पिछड़ा’ कहना या उनको ‘बैकवर्ड हिंदू’ कहना केवल एक वर्णनात्मक श्रेणी का प्रयोग नहीं है; इसका वास्तविक उद्देश्य...
ऐसे थे भिखारी ठाकुर और ऐसा था उनका प्रभाव
भोर होने से पहले भिखारी ठाकुर की नाच मंडली को गांव छोड़ना पड़ा। लेकिन नाच की आंच बहुत दिनों तक बनी रही। जवार की...
आज का समय, समाज और भिखारी ठाकुर
बुद्ध ने भी वर्णगत भेदभाव देखा और भोगा था, भिखारी ठाकुर ने भी देखा और भोगा था। इसीलिए भिखारी ठाकुर अपने व्यत्तिगत और जातिगत...