h n

पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर जम्मू में रैली

सरकार पर पदोन्नति में आरक्षण तुरन्त लागू करने के लिए दबाव बनाने हेतु एक रैली जम्मू प्रेस क्लब के नज़दीक डोगरा चौक से 26 जून 2016 को 10 बजे शुरु होगी

?

कठुआ: आल इंडिया कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ एससी/एसटी/ओबीसी ऑर्गनाइजेशन के कठुआ चैप्टर ने एससी/एसटी/ओबीसी/आरबीए (पिछड़े इलाकों के रहवासी)/एएलसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा से सटे इलाके के रहवासी) को पदोन्नति में आरक्षण के ज्वलंत मुद्दे और पर इस पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हुई चर्चा पर विचार करने के लिए युवाओं की संगोष्ठी आयोजित की।  अपने संबोधन में रोशन चौधरी ने राज्य सरकार पर पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था तुरंत फिर से लागू करने के लिए दबाव बनाने हेतु एक और रैली आयोजित करने के निर्णय की सराहना की। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे कठुआ से रैली में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भेजें। रैली 26 जून को सुबह 10 बजे प्रेस क्लब, जम्मू के पास स्थित डोगरा चौक से शुरू होगी।

कॉन्फ़ेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष आरके कल्सोत्रा ने कहा कि संगठन तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा जब तक कि सरकार अपना निर्णय वापस नहीं ले लेती परन्तु इसके लिए रैली में शक्ति प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने सदस्यों से कहा कि वे लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनसे अनुरोध करें कि वे रैली में भाग लें। उन्होंने कहा कि कॉन्फ़ेडरेशन राज्य में 77वें, 81वें, 82वें और 85वें संविधान संशोधन लागू करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन लोगों ने 26 जून की रैली में हिस्सेदारी करने और अन्यों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने की घोषणा की उनमें नव चेतन, अजीत कुमार, ललित कुमार, मनोज कुमार, गायत्री नंदन, मनोहर लाल, श्याम लाल, देविंदर पल, किशोरे कुमार, अंकुश कुमार और नरेश कुमार शामिल हैं। देव राज सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और जोर देकर कहा कि सभी को रैली में भाग लेकर सरकार पर दबाव बनाना चाहिए कि वह उनके अधिकार उन्हें दे। उन्होंने कर्मचारियों, सामाजिक, धार्मिक, विद्यार्थी व गैर-सरकारी संगठनों सहित राजनैतिक दलों के सदस्यों को रैली में भाग ले लेकर उसे सफल और शांतिपूर्ण बनाने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

‘वर्ष 2012 के रेगुलेशन से अधिक व्यापक व प्रभावकारी है नया रेगुलेशन’
ओबीसी बच्चों के साथ भी भेदभाव होता है। भारत की किसी यूनिवर्सिटी में ब्राह्मण और क्षत्रिय छात्रों के साथ जातीय भेदभाव का कोई आरोप...
ब्राह्मण नहीं, श्रमण थे आयुर्वेद के प्रतिपादक (पहला भाग)
श्रमणों की तरह, चिकित्सक भी ज्ञान के साधक थे। वे घूमते-फिरते, रोग का कारण तथा उसके लिए नई औषधि, उपचार और चिकित्सा ज्ञान प्राप्त...
दिल्ली और पटना में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में कन्वेंशन, सांसद पी. विल्सन ने कहा– रेगुलेशन नहीं, एक्ट बने
अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के संबंध में कहा कि उन्हें पहले...
उत्तर प्रदेश : यूजीसी इक्विटी नियमावली लागू करने की मांग अब गांव और कस्बों में भी
भाजपा सरकार बहुजन समुदाय के लिए लाए जा रहे सकारात्मक कानून को कोर्ट के जरिए रुकवा दे रही है। वहीं ईडब्ल्यूएस आरक्षण को उसी...
पंजाब विश्वविद्यालय : एक दलित प्रोफ़ेसर की आपबीती
दलित समुदाय से आने वाले डॉ. हरप्रीत सिंह के साथ नौकरी ज्वाइन करने वाले उनके सवर्ण सहकर्मी आज विभागाध्यक्ष हैं, जबकि वे पिछले 18...