h n

हिंदी में कुछ और व मैथिली में कुछ और थे नागार्जुन, रेणु के प्रति रखते थे विचित्र कुंठा : रामधारी सिंह दिवाकर (तीसरी किश्त)

अपनी मातृभाषा मैथिली में वे कुछ और थे, हिंदी में कुछ और व्यक्तिगत जिन्दगी में कुछ और। अपने अंतिम काल में लगभग आठ-दस साल वे दरभंगा में रहे। इस दौरान मैंने उन्हें जाना-समझा। रेणु और नागार्जुन दोनों में मित्रता जैसी थी। रेणु उनको बड़ा भाई मानते थे, मगर रेणु को लेकर मुझे लगता है उनमें एक विचित्र किस्म की कुंठा थी। पढ़ें, रामधारी सिंह दिवाकर से युवा समालोचक अरुण नारायण की बातचीत की तीसरी किश्त

[बिहार के चर्चित कथाकार रामधारी सिंह दिवाकर से युवा समालोचक अरुण नारायण की विस्तृत बातचीत की यह तीसरी कड़ी है। इस कड़ी में इसबार दिवाकर जी ने रेणु, नागार्जुन, मधुर गंगाधर, मधुकर सिंह और चंद्रकिशोर जायसवाल के बारे में अपना अनुभव साझा किया है। अगली समापन किश्त में हम उनकी रचना प्रक्रिया और पाठकीय अनुभव संसार के बारे में उनके विचार जानेंगे।]

फणीश्वरनाथ रेणु को लेकर आपकी कौन-सी स्मृतियां हैं?

तब मैं मैट्रिक में पढ़ता था। उन्हीं दिनों [1954-55 में] रेणु जी का ‘मैला आंचल’ चर्चा में आ गया था। मेरे स्कूल के एक शिक्षक वासुदेव मंडल, जो कि हिंदी के एक अच्छे अध्येता थे, उन्होंने मुझे यह किताब पढ़ने को दिया। समता प्रकाशन,  से यह उपन्यास प्रकाशित हुआ था। हरे रंग का उसका आवरण था और बाइंडिंग बहुत ढिली-ढाली थी। कवर के दूसरे पृष्ठ पर सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘भारत माता ग्रामवासिनी’ छपी हुई थी। मैं नवें वर्ग का विद्यार्थी भला क्या पढ़ता इतने मोटे उपन्यास को। सिर्फ उलट-पुलट कर देख गया। बाद में जब काॅलेज पहुंचा, तो रेणु जी को पहली बार फारबिसगंज में देखा। तब उनके बाल छोटे थे। बड़े बाल पंत जी से मिलने के बाद उन्होंने रखना शुरू किया। रेणु जी को लेकर बहुत लंबी स्मृतियां हैं मेरी। उनके संग साथ भी रहा। इस बारे में कई बार अनेक पत्रिकाओं में लिखा है। ‘बनास जन’ में तो मेरा लंबा संस्मरण है ही। इसे दुहराना जरूरी नहीं। इतना अवश्य कहूंगा कि रेणु न होते तो मैं कथा क्षेत्र में न आता।

पूरा आर्टिकल यहां पढें : हिंदी में कुछ और व मैथिली में कुछ और थे नागार्जुन, रेणु के प्रति रखते थे विचित्र कुंठा : रामधारी सिंह दिवाकर (तीसरी किश्त)

लेखक के बारे में

अरुण नारायण

हिंदी आलोचक अरुण नारायण ने बिहार की आधुनिक पत्रकारिता पर शोध किया है। इनकी प्रकाशित कृतियों में 'नेपथ्य के नायक' (संपादन, प्रकाशक प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन, रांची) है।

संबंधित आलेख

पमरिया : साझा संस्कृति का बोझ और पसमांदा पहचान का बहुजन विमर्श
डॉ. अयुब राईन द्वारा संपादित यह पुस्तक महज़ एक सांस्कृतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि अशराफियत और सामंतवाद के गठजोड़ के खिलाफ एक पसमांदा ‘चार्जशीट’ है।...
खरी-खरी : स्कूली शिक्षा का बुरा हाल है झारखंड में
राज्य सरकार तरह-तरह की घोषणाएं करती रहती है। उच्च शिक्षा केंद्रों में और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए कभी कोचिंग सेंटर चलाने...
इलाहाबाद में यूजीसी रेगुलेशंस के समर्थन में समता सम्मेलन आयोजित
प्रो. गंगा सहाय मीणा ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशंस-2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्यों और कैसे स्टे लगा दिया गया, इस प्रक्रिया को समझना...
बिहार में यूजीसी रेगुलेशन की मांग को लेकर 18 मार्च को समता महाजुटान
आंदोलन का केंद्रीय कार्यक्रम 18 मार्च को पटना में प्रस्तावित ‘समता महाजुटान’ और राजभवन मार्च है। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी के...
आंबेडकर मिशन के नायक बुद्ध शरण हंस का साहित्य कर्म
हंस जी किस्सागो नहीं थे, वह कल्पना भी उनमें नहीं थी, जिससे कथा-शिल्प का निर्माण होता है। उनकी कहानियां उसी तरह की हैं, जिस...